कर्वी: मोहना नदी के पुनर्जीवन का आगाज, विधायक और अधिकारी श्रमदान में उतरे, ₹74 लाख से होगा जीर्णोद्धार
चित्रकूट के कोटवा ग्राम पंचायत स्थित चचोखर मजरा में शुक्रवार दोपहर 2 बजे विधायक अविनाश द्विवेदी और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मोहना नदी जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 74 लाख रुपये की लागत से 15 किलोमीटर नदी का पुनर्जीवन होगा। श्रमदान, वृक्षारोपण और किसानों के सम्मान के साथ जल संरक्षण व जनभागीदारी का संदेश दिया गया।