हथुआ: मछागर लच्छीराम शोक में डूबा, सेना के जवान गणेश विश्वकर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा
हथुआ प्रखंड के मछागर लच्छीराम गांव में बुधवार का सवेरा अत्यंत भावुक और गमगीन रहा। असम में तैनात सेना के हेड कांस्टेबल गणेश विश्वकर्मा का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह उनके पैतृक गांव पहुँचा। जैसे ही तिरंगे में लिपटा जवान का शव गांव की सीमा में दाखिल हुआ, पूरा इलाका "गणेश विश्वकर्मा अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा।