ब्रह्मपुर: महुआर घाट पर कटाव निरोधी कार्य में अनियमितता, सैंड पैकेट्स में कम वजन होने से मजबूती पर सवाल
नैनीजोर स्थित महुआर घाट पर चल रहे गंगा कटाव निरोधी कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। गुरुवार की सुबह 9 बजे स्थानीय युवकों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कटाव रोकने के लिए लगाए जा रहे सैंड पैकेट्स में निर्धारित वजन नहीं है।