पाली: सोने चांदी के नकली जेवर ज्वेलर्स के पास गिरवी रख कर ठगी करने वाले गिरोह का पाली पुलिस ने किया पर्दाफाश, दबिश जारी
Pali, Lalitpur | May 24, 2026 पाली एवं आसपास की ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ सीमावर्ती मध्य प्रदेश में कई ज्वेलर्स एवं अन्य लोगों के पास नकली सोने चांदी के जेवर रखकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही उक्त मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी फूल सिंह यादव निवासी ग्राम डारा की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।