Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बोले कलेक्टर कृषकों के किसी भी मामले में न किया जाए बिलंब

अशोकनगर जिले में राजस्व प्रकरणों के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 3 बजे कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों, लंबित मामलों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

MORE NEWS

शक्कर में प्लास्टिक जैसे दाने मिलाने का आरोप, ग्रामीण ने कलेक्टर से कराई शिकायत; जांच की मांग, स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे की आशंका
#AshokNagar #NewsUpdate #fbreelsvideo #fbreelsfypシ゚ #local

शक्कर में प्लास्टिक जैसे दाने मिलाने का आरोप, ग्रामीण ने कलेक्टर से कराई शिकायत; जांच की मांग, स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे की आशंका #AshokNagar #NewsUpdate #fbreelsvideo #fbreelsfypシ゚ #local

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 28, 2026

🚨 सात साल से बंद पड़ी गौशाला पर कब्जे का आरोप!
घटावदा गांव में सात साल से बंद पड़ी गौशाला पर दबंगों के कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला बंद होने के कारण 70-80 आवारा मवेशी खेतों में घुसकर फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान की गुहार लगाई है।
#Ashoknagar #Gaushala #Farmers #StrayCattle #MadhyaPradesh

🚨 सात साल से बंद पड़ी गौशाला पर कब्जे का आरोप! घटावदा गांव में सात साल से बंद पड़ी गौशाला पर दबंगों के कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला बंद होने के कारण 70-80 आवारा मवेशी खेतों में घुसकर फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान की गुहार लगाई है। #Ashoknagar #Gaushala #Farmers #StrayCattle #MadhyaPradesh

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 28, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 338 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
 मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 338आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों  का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
 जनसुनवाई में ग्राम खैरोना निवासी हरमन यादव द्वारा वृद्धापेंशन स्‍वीकृत कराये जाने,ग्राम पिपलखेडा निवासी रामाराजा यादव द्वारा भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने,नईसराय निवासी श्रृद्धा रघुवंशी द्वारा अनुकम्‍पा नियुक्ति दिलाये जाने,अथाईखेडा निवासी सपना बाई द्वारा समग्र आईडी अलग करवाये जाने,अशोकनगर निवासी कपिल ओझा द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,ग्राम घटावदा निवासी मंगलसिंह बाल्‍मीक द्वारा विकलांग सर्टिफिकेट  बनवाये जाने,ग्राम परासरी निवासी मन्‍ना रघुवंशी द्वारा सीमांकन के बाद कब्‍जा दिलाये जाने,ईसागढ निवासी पवन सोनी द्वारा पशु लोन दिलाये जाने,ग्राम करईयाराय निवासी रीना अहिरवार द्वारा बच्‍चे के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,भैरोगढ निवासी संध्‍या यादव द्वारा अनुकम्‍पा नियुक्ति दिलाये जाने,अशोकनगर निवासी सुखदेव बंजारा  प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,ग्राम बरोदिया तूमैन निवासी रामकली बाई द्वारा सीमांकन का आादेश अमल कराये जाने,अशोकनगर निवासी ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्‍लाट पर  कब्‍जा करने  सहित अन्‍य समस्‍याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
 जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टरश्रीमती सोनम जैन,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#AshokNagar

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 338 आवेदकों की सुनीं समस्याएं अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश -- मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 338आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में ग्राम खैरोना निवासी हरमन यादव द्वारा वृद्धापेंशन स्‍वीकृत कराये जाने,ग्राम पिपलखेडा निवासी रामाराजा यादव द्वारा भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने,नईसराय निवासी श्रृद्धा रघुवंशी द्वारा अनुकम्‍पा नियुक्ति दिलाये जाने,अथाईखेडा निवासी सपना बाई द्वारा समग्र आईडी अलग करवाये जाने,अशोकनगर निवासी कपिल ओझा द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,ग्राम घटावदा निवासी मंगलसिंह बाल्‍मीक द्वारा विकलांग सर्टिफिकेट बनवाये जाने,ग्राम परासरी निवासी मन्‍ना रघुवंशी द्वारा सीमांकन के बाद कब्‍जा दिलाये जाने,ईसागढ निवासी पवन सोनी द्वारा पशु लोन दिलाये जाने,ग्राम करईयाराय निवासी रीना अहिरवार द्वारा बच्‍चे के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,भैरोगढ निवासी संध्‍या यादव द्वारा अनुकम्‍पा नियुक्ति दिलाये जाने,अशोकनगर निवासी सुखदेव बंजारा प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,ग्राम बरोदिया तूमैन निवासी रामकली बाई द्वारा सीमांकन का आादेश अमल कराये जाने,अशोकनगर निवासी ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्‍लाट पर कब्‍जा करने सहित अन्‍य समस्‍याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टरश्रीमती सोनम जैन,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया। #AshokNagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

आजीविका मिशन के कार्यों को परखने पहुंचे सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक संचार
--
मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल से सहायक राज्य परियोजना प्रंबधक संचार एवं जिला नोडल श्री दिनेश दुबे द्वारा जिले में दो दिवसीय भ्रमण किया गया।इस दौरान श्री दुबे द्वारा जिले का सभी विकासखंडों में मिशन द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। चंदेरी के मां जागेश्वरी संकुल स्तरीय संगठन के ग्राम प्राणपुर, विकासखंड ईसागढ़ के नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन के ग्राम आंकलोन के ग्राम नरसुखेड़ी, विकासखंड अशोक नगर के मां शक्ति संकुल स्तरीय संगठन आवरी के ग्राम कबीरा एवं विकासखंड मुंगावली के संगम संकुल स्तरीय संगठन अथाईखेड़ा अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर का भ्रमण किया।
 इस दौरान श्री दुबे द्वारा ग्राम में समूह सदस्यों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही लखपति दीदियों के साथ संवाद किया गया।ग्राम प्राणपुर में समूहों द्वारा संचालित चंदेरी साड़ी निर्माण हैंडलूम का अवलोकन के दौरान आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जिले में आयोजित मिशन स्टाफ समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामों में समूह से जुड़ने हेतु छूटे हुये लक्षित परिवारों को समूह से जोड़ने, समूहों के बैंक खाता बैंक सखी के माध्यम से खुलवाया जाने,जिले में गठित सभी समूह की बैठक की फोटो सार्थक में अपलोड करना,एमटीसी में नियमित रूप से सभी शाखाओं के प्रशिक्षण आयोजित किए जाने,नवीन दीदी कैफ़े एवं आजीविका उत्पादों की विक्रय हेतु रूलर मार्ट खोले जाने,अधिक से अधिक समूह सदस्यों को बैंक लिंकेज सीसीएल कराए जाने ,लखपति दीदी योजना अंतर्गत पोर्टल में शत प्रतिशत प्रविष्ट एवं समूह सदस्यों को अन्य विभागों के साथ अभिसरण करा कर लाभ दिलाए जाने के लिए कार्य योजना तैयार कर काम करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान श्री अवनीश अग्निहोत्री जिला प्रबन्धक कौशल, जिला प्रबन्धक श्री शिव प्रसाद सिंह,श्री धर्मेश वर्मा ,श्री अरविंद बागड़ी,श्री सौरभ जैन,समस्त विकासखंड प्रबन्धको के साथ बड़ी संख्या में समूह सदस्य उपस्थित रहे।
#AshokNagar

आजीविका मिशन के कार्यों को परखने पहुंचे सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक संचार -- मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल से सहायक राज्य परियोजना प्रंबधक संचार एवं जिला नोडल श्री दिनेश दुबे द्वारा जिले में दो दिवसीय भ्रमण किया गया।इस दौरान श्री दुबे द्वारा जिले का सभी विकासखंडों में मिशन द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। चंदेरी के मां जागेश्वरी संकुल स्तरीय संगठन के ग्राम प्राणपुर, विकासखंड ईसागढ़ के नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन के ग्राम आंकलोन के ग्राम नरसुखेड़ी, विकासखंड अशोक नगर के मां शक्ति संकुल स्तरीय संगठन आवरी के ग्राम कबीरा एवं विकासखंड मुंगावली के संगम संकुल स्तरीय संगठन अथाईखेड़ा अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर का भ्रमण किया। इस दौरान श्री दुबे द्वारा ग्राम में समूह सदस्यों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही लखपति दीदियों के साथ संवाद किया गया।ग्राम प्राणपुर में समूहों द्वारा संचालित चंदेरी साड़ी निर्माण हैंडलूम का अवलोकन के दौरान आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जिले में आयोजित मिशन स्टाफ समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामों में समूह से जुड़ने हेतु छूटे हुये लक्षित परिवारों को समूह से जोड़ने, समूहों के बैंक खाता बैंक सखी के माध्यम से खुलवाया जाने,जिले में गठित सभी समूह की बैठक की फोटो सार्थक में अपलोड करना,एमटीसी में नियमित रूप से सभी शाखाओं के प्रशिक्षण आयोजित किए जाने,नवीन दीदी कैफ़े एवं आजीविका उत्पादों की विक्रय हेतु रूलर मार्ट खोले जाने,अधिक से अधिक समूह सदस्यों को बैंक लिंकेज सीसीएल कराए जाने ,लखपति दीदी योजना अंतर्गत पोर्टल में शत प्रतिशत प्रविष्ट एवं समूह सदस्यों को अन्य विभागों के साथ अभिसरण करा कर लाभ दिलाए जाने के लिए कार्य योजना तैयार कर काम करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान श्री अवनीश अग्निहोत्री जिला प्रबन्धक कौशल, जिला प्रबन्धक श्री शिव प्रसाद सिंह,श्री धर्मेश वर्मा ,श्री अरविंद बागड़ी,श्री सौरभ जैन,समस्त विकासखंड प्रबन्धको के साथ बड़ी संख्या में समूह सदस्य उपस्थित रहे। #AshokNagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

बाल चौपाल में बच्चों एवं अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती चंद्रसेना भिड़े के नेतृत्व में जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर बाल चौपाल का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में परियोजना ईसागढ़ के सेक्टर धुर्रा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र धुर्रा में बाल चौपाल का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर बाल चौपाल का विषय "साफ-सफाई की समझ" रखा गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को दैनिक जीवन में व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही आदत, साफ कपड़े पहनने, नाखून एवं दांतों की सफाई तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई।
अभिभावकों को भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि नियमित साफ-सफाई अपनाने से बच्चे अनेक संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही बच्चों में प्रारंभ से ही स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों का विकास करने के लिए प्रेरित किया गया।
 बाल चौपाल का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की सहयोगी संस्था रॉकेट लर्निंग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक विपिन रघुवंशी ने अभिभावकों एवं बच्चों से संवाद करते हुए स्वच्छता, नियमित आंगनवाड़ी उपस्थिति तथा खेल-आधारित सीखने के महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा की।
 इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज खटीक, उर्मिला जैन, स्थानीय अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता अपनाने एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित रूप से आंगनवाड़ी गतिविधियों में सहभागिता का संकल्प लेकर किया गया।
#AshokNagar

बाल चौपाल में बच्चों एवं अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक -- कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती चंद्रसेना भिड़े के नेतृत्व में जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर बाल चौपाल का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में परियोजना ईसागढ़ के सेक्टर धुर्रा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र धुर्रा में बाल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर बाल चौपाल का विषय "साफ-सफाई की समझ" रखा गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को दैनिक जीवन में व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही आदत, साफ कपड़े पहनने, नाखून एवं दांतों की सफाई तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। अभिभावकों को भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि नियमित साफ-सफाई अपनाने से बच्चे अनेक संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही बच्चों में प्रारंभ से ही स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों का विकास करने के लिए प्रेरित किया गया। बाल चौपाल का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की सहयोगी संस्था रॉकेट लर्निंग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक विपिन रघुवंशी ने अभिभावकों एवं बच्चों से संवाद करते हुए स्वच्छता, नियमित आंगनवाड़ी उपस्थिति तथा खेल-आधारित सीखने के महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा की। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज खटीक, उर्मिला जैन, स्थानीय अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता अपनाने एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित रूप से आंगनवाड़ी गतिविधियों में सहभागिता का संकल्प लेकर किया गया। #AshokNagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026