इकौना: इकौना बाईपास के जनता धर्म कांटा के पास बीती रात खड़े वाहन से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत
इकौना बाईपास के जनता धर्म कांटा के पास बीती रात गिलौला क्षेत्र से बाइक सवार दो युवक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने इकौना आए हुए थे। जहाँ खड़े वाहन से बाइक टकरा गई, वहीं इस हादसे में घायल युवकों को पुलिस ने सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को बहराइच रेफर किया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।