महसी: ललुही में बारिश के कारण सड़क पर गिरा बरगद का पेड़, टूटा विद्युत पोल; दो घंटे ठप रहा आवागमन
खैरीघाट थाना क्षेत्र में बारिश के बाद ललुही गांव में इमामगंज-बहराइच मार्ग किनारे लगा विशालकाय बरगद का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से हाई वोल्टेज लाइन का विद्युत पोल टूट गया और तार भी सड़क पर गिर गए। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटवाया।।