होशंगाबाद नगर: अनंता अस्पताल की मनमानी पर कलेक्टर का एक्शन, सड़क हादसे में घायल मजदूरों से वसूले ₹60 हजार कराए वापस
नर्मदापुरम के अनंता अस्पताल में इलाज के नाम पर घायल मजदूरों से मनमानी राशि वसूलने का मामला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मजदूरों की शिकायत पर सख्त एक्शन लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से कुल 60 हजार रुपए की राशि वापस कराई है। इसके साथ ही, कलेक्टर ने इन सभी मजदूरों का आगे का इलाज 'पीएम राहत योजना' के तहत कराने के निर्देश भी दिए है।