भितरवार: जैन मंदिर से अष्टधातु के 24 कलश व अन्य सामान चोरी
नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 12 पुराना बाजार के जैन मंदिर में चोरों ने लाखों रुपए कीमती अष्टधातु के 24 कलश चोरी कर लिए। चोरी की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जांच शुरू की जा रही है।