शिवपुरी नगर: वेतन की गुहार लेकर पहुंची महिला कर्मियों को CMHO ने दुत्कारा, वीडियो बनाने पर भी भड़के
शिवपुरी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि वेतन संबंधी समस्या लेकर उनके पास पहुंचीं महिला आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और उन्हें दुत्कार कर भगा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।