हसनपुर: खेसराहा गांव के मधुपाकर चौर के मकई के खेत में महिला की लाश बरामद
विद्यापतिनगर थाना के सोठगामा पंचायत के खेसराहा गांव के मद्दूपाकर चौर के मकई के खेत में गुरुवार की संध्या एक महिला की लाश मिली है। मकई के खेत में महिला की लाश होने की खबर मिलते ही लोगो की भीड़ लग गई। घटना स्थल विद्यापतिनगर थाना के अंतिम छोर मोहिउद्दीन नगर थाना के सीमा पर बताया जा रहा है।