सहसपुर लोहारा: ब्राम्हणटोला चौक के पास में दो बाइकों में हुई आपस में टक्कर दो लोग हुए घायल उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ब्राह्मणटोला चौक के पास का है। जहां पर दो बाइक आपस में टकरा गए हादसे में एक बुजुर्ग सहित एक युवक घायल हो गया जिसको डायल 112 पुलिस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का उपचार जारी है।