सहसपुर लोहारा: 06और 07अप्रैल को होगा भोरमदेव महोत्सव का आयोजन,तैयारियो को लेकर कलेक्टर और एसपी ने भोरमदेव मेला स्थल का किया निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार सहिता लागू होने की वजह से शर्तों के साथ वर्ष 2024 का भोरमदेव महोत्व का आयोजन करने की अनुमति मिला है।इस बार दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 6 और 7 अप्रैल को होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता को विशेष ध्यान में रखते हुए आयोजन करने के निर्देश दिए।