सहसपुर लोहारा: जिले में दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का हुआ आगाज, महोत्सव के पहले दिन शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर के प्रांगण में वर्षों से आयोजित हो रहे भोरमदेव महोत्सव की परंपरा को कायम रखने जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्जवलित कर मंत्रोचार के साथ भगवान भोरमदेव की पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ हुआ। कलेक्टर और सीईओ सहित अधिकारी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।