Public App Logo
#पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारे लिए केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए ईमानदारी, सेवा और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पूर्व विधायक ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार, विकास और सामाजिक एकता के क्षेत्र में मिलकर काम करना ही देश के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस को आपसी सौहार्द और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की और कहा— “आइए, हम सभी मिलकर एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।” Sunita Singh Gahmari Om Prakash Rai MYogiAdityanath Vishal Singh Chanchal समर्थक सुनीता सिंह Piyush Kumar Rai Amit Singh Chief Minister Office Uttar Pradesh - Sevrai News