अजयगढ़: विश्व कल्याण के संकल्प के साथ निकलेगी बागेश्वर धाम की रथ यात्रा, अजयगढ़ में घर-घर पहुंचा न्योता
बागेश्वर धाम की प्रस्तावित रथ यात्रा को लेकर अजयगढ़ में तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस यात्रा में नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए शिष्य मंडल ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में शुक्रवार को शिष्य मंडल के सदस्यों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को रथ यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।