गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में कांग्रेस पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, कांग्रेस के मेनिफेस्टो को बताया मोहम्मद अली जिन्ना का मेनिफेस्टो
कांग्रेस से निष्काासित हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को मोहम्मद अली जिन्ना का मेनिफेस्टो बताया और राहुल-प्रियंका गांधी को रावलपिंडी से चुनाव लड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर ऐसा लगता है कि महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं हैं। ये मोहम्मद अली जिन्ना की कांग्रेस है।