गाज़ियाबाद: थाना लिंक रोड क्षेत्र में मजदूरी के पैसे को लेकर हुआ विवाद, साथी ने ईंट से वार कर युवक की कर दी हत्या
मंगलवार को लिंक रोड क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस की ओर से बताया गया कि बीती रात मृतक व उसके अन्य साथी के बीच मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी साथी ने ईंट से वार करके युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक के आरोपी साथी को हिरासत में ले लिया है।