गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में मंगल पांडे चौक पर मंगल पांडे की 167वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
जनकल्याण समिति के अध्यक्ष पवन रेड्डी समेत अन्य पदाधिकारी ने सोमवार रात शालीमार गार्डन के मंगल पांडेय चौक पर मंगल पांडेय की 167वीं पुण्यतिथि पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि मंगल पांडेय पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई की मेरठ से अलख जलाई थी। आज की पीढ़ी को उनके महत्व को जानना चाहिए।