क्षेत्र के ग्राम अकबेलपुर निवासी शिवम पुत्र संजू, कन्हैया पुत्र सुनील कुमार रविवार की सुबह घर के बाहर आग जला कर हाथ ताप रहे थे। तभी अचानक पास में रखी डीजल की कट्टी में आग से कट्टी फट गई। जिसकी चपेट में दोनों किशोर आगए। वही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें वर्न वार्ड में भर्ती किया है।