ऊंचाहार: खुर्रमपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार महिला घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के खुर्रमपुर मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में महिला घायल हो गई, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।खुर्रमपुर गाँव निवासी श्यामलाल पत्नी रामकली को साइकल से लेकर ऊँचाहार आ रहे थे, तभी गाँव के मोड़ के पास ही बाइक सवार ने साइकल में टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।