मुरैना नगर: एमएस रोड किनारे हाथ ठेले पर बैठे युवक की अचानक मौत, नगर निगम के पास, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना शहर कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दत्तपुरा इलाके कि नारायणी गली में रहने वाले युवक अनिल गर्ग आज दोपहर नगर निगम की बाउंड्री के पास जाकर एमएस रोड किनारे एक ठेले पर बैठ गया। तभी अचानक उसकी मौत हो गई लोगों ने जब यह सब देखा तो पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग क़ायम कर जांच शुरू कर दी है।