मुरैना नगर: SBI बैंक करेगा साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान, ASP ने SP ऑफिस से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुरैना जिले में सायबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।जिसे देखते हुए SBI बैंक ने भी अपने ग्राहकों को जागरुक करने के लिए शहर में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक सहित जागरुकता रथ के माध्यम से जानकारियां देने की योजना बनाई है।आज दोपहर SBI बैंक की राधिका पैलेस ब्रांच कि तरफ से लोगों को जागरूक करने बनाये गए जागरूकता रथ को ASP ने SP ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।