मुरैना नगर: इस्लामपुरा में फर्नीचर मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना शहर कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा इलाके कि भार वाली गली में रहने वाले फर्नीचर का काम करने वाले एक मजदूर युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।शव गृह पर परिजनों ने फर्नीचर दुकान मालिक पर मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।