#भरतपुर। डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के गांव बूड़ली में अवैध हथियार रखने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर देर रात हमला करने का मामला। मामले को लेकर आरोपी पक्ष की महिला ने पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप। महिला ने पुलिस पर कथित तौर पर घर में तोड़फोड़ और लूट करने के आरोप लगाए। पूर्व विधायक वाजिब अली ने भी मौके पर पहुंच ग्रामीणों से जानकारी ली। पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन पर "सिलेक्टिव कार्रवाई" और सरेआम लूटपाट करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक निर्दोष परिवार के घर में बिना वारंट और बिना महिला पुलिसकर्मियों के घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। वाजिब अली के अनुसार, आगामी 11 तारीख को घर में शादी है, लेकिन पुलिस ने उनके वाहनों को तोड़ दिया, अनाज की कोठियां क्षतिग्रस्त कर दीं और इन्वर्टर, बैटरियों समेत करीब 15 से 20 लाख रुपये के जेवर व नकदी लूट ले गई। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को पुलिसिया अराजकता बताते हुए कहा कि सरकार मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इसे जाति-धर्म का रूप दे रही है।