#ऑनलाइन_पीले_चावल_का_मुद्दा..
भरतपुर। जाट आरक्षण हुंकार सभा का ऑनलाइन निमंत्रण (पीले चावल) भेजने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर निशाना साधे जाने के बाद अब नैम सिंह फौजदार ने अपना पक्ष रखा है। नैम सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व मंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन समय न मिलने के कारण ही विधायक जगत सिंह, नौक्षम चौधरी और शैलेश सिंह की तरह उन्हें भी ऑनलाइन निमंत्रण भेज दिया। उन्होंने कहा कि अगर महाराज साहब को उनका यह तरीका ठीक नहीं लगा, तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने अपील की कि पूर्व मंत्री उन्हें मिलने का समय दें ताकि संघर्ष समिति के युवा और बुजुर्ग खुद आकर उन्हें आमंत्रित कर सकें। इसके अलावा, नैम सिंह ने पूर्व मंत्री द्वारा हनुमान बेनीवाल को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किए गए टाइपशुदा पत्र पर भी सवाल उठाया और कहा कि आज तक महाराज साहब ने कभी ऐसा टाइपशुदा पत्र पोस्ट नहीं किया, इसलिए वे ही बता सकते हैं कि इस बार उन्होंने किसके दबाव में वह पत्र फेसबुक पर डाला है।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 16, 2026