हरिद्वार: तुलसी चौक पर पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में आम जनमानस ने गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति का किया जलाभिषेक
एक ओर जहां आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की वापसी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं हरिद्वार में भी संत समाज सहित आम जन में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी अवसर पर कहीं पूजा अर्चना की जा रही है तो कहीं सफाई अभियान। तुलसी चौक पर पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने राम चरित्र मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की मूर्ति का किया जलाभिषेक।