हरिद्वार: हर की पौड़ी क्षेत्र पहुंची एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम, यात्रियों को बताए नशे के दुष्परिणाम
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम आज हर की पौड़ी क्षेत्र पहुंची। टीम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आपको बता दें कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एक अभियान चलाया है। अभियान के तहत गोष्ठी और चौपालें आयोजित कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है।