हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 4 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया, सीओ ज्वालापुर और सीओ सदर को मिली नई तैनाती
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हरिद्वार जनपद में तैनात चार पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। एसएसपी ने सीओ सदर स्वप्निल मुयाल को सीओ यातायात और सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल को लक्सर का सीओ बनाया है। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी जितेंद्र महरा को सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ सीओ सदर की जिम्मेदारी दी गई है और शांतनु परासर को सीओ ज्वालापुर बनाया गया है।