हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने पाल मार्केट और शनिदेव मंदिर के पास से गिरफ्तार किए दो आरोपी, ₹6700 की नगदी और सट्टा पर्ची की बरामद
सिडकुल थाना पुलिस ने आज पाल मार्केट और शनि देव मंदिर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे थे। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 6700 की नगदी और सट्टा पर्चियां बरामद की है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।