हसनपुर: हसनपुर के मोहल्ला खेवान में गंदगी और जर्जर सड़क से परेशान मोहल्ला वासियों ने किया प्रदर्शन, नगर पालिका को दी चेतावनी
नगर के एक मोहल्ले के निवासियों ने गंदगी और सड़क निर्माण की मांग को लेकर मोहल्ले में ही जोरदार प्रदर्शन किया।। आक्रोशित महिला और पुरुषों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और 'नगर पालिका हाय-हाय' के नारे भी लगाए। नगर के मोहल्ला खेवान वासियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।