वाराणसी में बृजेश सिंह ने की रथयात्रा मेले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस
काशी के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर (असि) में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन स्नान यात्रा, अनवसर काल, नवयौवन दर्शन, भव्य डोली यात्रा और विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा महोत्सव-2026 का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा।
29 जून 2026 को महास्नान एवं जलाभिषेक के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु 14 दिनों के अनवसर (विश्राम) काल में रहेंगे, जहां श्रद्धालुओं को प्रतिदिन औषधीय काढ़ा प्रसाद वितरित किया जाएगा। 14 जुलाई को नवयौवन दर्शन, 15 जुलाई को भव्य डोली यात्रा और 16 से 18 जुलाई तक ऐतिहासिक रथयात्रा मेले का आयोजन होगा। 19 जुलाई को बहुड़ा यात्रा के साथ भगवान पुनः असि स्थित मंदिर में लौटेंगे।
इस वीडियो में जानिए पूरे महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम, धार्मिक महत्व, यात्रा मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जानकारी।
📍 स्थान: श्री जगन्नाथ मंदिर, असि, वाराणसी
🎥 प्रस्तुतकर्ता: Live VNS
"बनारस की बात, बनारस के साथ"
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।
#JagannathRathYatra #Varanasi #LiveVNS
Sadar, Varanasi | Jun 26, 2026