सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ फरसगांव में निकली सेवा ज्योति यात्रा
नगर पंचायत फरसगांव में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र के नेतृत्व में किया गया।
यात्रा के माध्यम से सेवा और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
सेवा ज्योति यात्रा ने नागरिकों में जनभागीदारी और सेवा भावना को मजबूत करते हुए विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प दोहराया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_ज्योति_यात्रा #फरसगांव #कोंडागांव
34 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 8, 2026