फुलवारी: राजद कार्यालय में शक्ति यादव का सवाल, ICU में चूहा आंख कैसे कुतर दिया?
Phulwari, Patna | Nov 19, 2024 एनएमसीएच में एक मृत युवक की आंख निकाल लिए जाने के मामले को लेकर सोमवार शाम करीब 4:00 बजे राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने सवाल उठाया है। शक्ति यादव ने पूछा कि आईसीयू में आखिर चूहा आंख कैसे उतर सकता है। कभी कहा जाता है कि चूहा शराब पी गया तो कभी कहा जाता है कि चूहा आंख कुतर दिया। शक्ति यादव ने इस घटना को शर्मसार करने वाला मामला बताया है।