फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप
Phulwari, Patna | Nov 18, 2024 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे भाजपा को लेकर कहा कि भाजपा के साथ कोई भी नहीं रह सकता है क्योंकि भाजपा के लोग अपने साथ वाले दलों के नेताओं को ब्लैकमेल करते है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भाजपा के साथ जाकर परेशान हैं।