गोरखपुर: घर में घुसे चोरों ने लैपटॉप समेटा और फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने ऐसे दबोचा उन्हें
गोरखपुर पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैंट थाना पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किया है।दरअसल, 26 अप्रैल को कैंट थाना क्षेत्र में एक घर से अज्ञात चोरों द्वारा लैपटॉप और लॉकेट चोरी कर लिया गया था।