हनुमानगढ़: डबलीराठान में अलसुबह पुलिस का ‘चक्रव्यूह’, 60 जवानों ने घेरा इलाका, 10 पुलिस टीमों ने करीब 30 चिन्हित ठिकानों पर दी दबिश
नशे और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंगलवार सुबह डबलीराठान में पुलिस ने बड़ा दबिश अभियान चलाया। सीओ सिटी मीनाक्षी के नेतृत्व में करीब 60 पुलिस जवानों की 10 टीमों ने गांव के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ दबिश देकर करीब 30 चिन्हित ठिकानों को निशाना बनाया।