सरैया: सरैया में 2991 लीटर विदेशी शराब बरामद, स्कूल के समीप छिपाकर रखी गई थी खेप
सरैया में 2991 लीटर विदेशी शराब बरामद, स्कूल के समीप छिपाकर रखी गई थी खेप।मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरैया थाना क्षेत्र से 2991 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई।