मेहगांव: मेहगांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आजीवन समर्पण निधि को लेकर बैठक आयोजित
Mehgaon, Bhind | Feb 11, 2025 भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मेहगांव में आजीवन समर्पण निधि को लेकर जनपद कार्यालय के पीछे कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के निवास पर मंगलवार को लगभग 3:00 बजे बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि केपी सिंह भदोरिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्मक मानवतावाद के सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाएं।