पुरैनी: मधेपुरा विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर 2 के फॉर्म भरने की तिथि जारी की, कॉलेज संस्थापक ने दी जानकारी
कमल राणा साइंस कॉलेज के संस्थापक प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि स्नातक सेमेस्टर सेकंड के तीनों संख्याओं में फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। 18 जुलाई से 22 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरा जाएगा वहीं 23 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भराई होगा। संस्थापक ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि ससमय जाकर अपना फॉर्म भर ले।