जगाधरी: रामलीला ग्राउंड पहुंचे हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, लोगों को पार्टी की नीतियों की दी जानकारी <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanaelections nis:value=haryanaelections nis:enabled=true nis:link/>
बुधवार की दोपहर 12:00 बजे रामलीला भवन में पहुंचे हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी की आगामी नीतियों की लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है जो वादे उन्होंने लोगों से किए थे वह वहां लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं। इसी तरह से झूठे वादे हरियाणा में भी किया जा रहे हैं। मगर इस बार जनता उनकी बातों में आने वाली नहीं है।