जगाधरी: यमुनानगर जिले के चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
यमुनानगर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए यमुनानगर के चारो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आईटीआई यमुनानगर में मतदान सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट दे।