जगाधरी: 5 अक्टूबर को सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगा मतदान, 3 अक्टूबर शाम 6:00 बजे तक कर सकेंगे प्रचार प्रसार: चुनाव अधिकारी
जिला चुनाव अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को शाम 7:00 बजे प्रेस रिलीज कर जानकारी दी की 3 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे प्रचार प्रसार थम जाएगा। अगर कोई उसके बाद प्रत्याशी प्रचार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान किया जाएगा। इस दिन ड्राई डे रहेगा कोई भी शराब का ठेका नहीं खुलेगा।