जगाधरी: सिरसा: जगाधरी में सांसद संजय सिंह ने AAP उम्मीदवार चौधरी आदर्श पाल सिंह के समर्थन में रैली की, दिल्ली सरकार की नीतियां गिनाई
जगाधरी में आज राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे। उन्होंने यहां जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चौधरी आदर्श पाल सिंह के समर्थन में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि आपके भविष्य की नींव है। आपके बच्चे, आपके परिवार और आपके सपने इस चुनाव पर निर्भर करते हैं। इसलिए सही निर्णय लें।