जगाधरी: नहर में कूदने वाली लड़की का मिला परिवार, हुड्डा सेक्टर-17 की रहने वाली थी मृतका; चप्पल से हुई पहचान
मंगलवार की सुबह 10 बजे परिवार लड़की को ढूंढता हुआ थाने पहुंचा तो तब उन्होंने वहां पर चप्पल से लड़की की पहचान की। परिवार वालों ने बताया लड़की छछरौली स्कॉलरशिप का फॉर्म लेने गई थी। यहां पर कैसे पहुंचे उन्हें कुछ नहीं पाता। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से उसको ढूंढने के लिए मदद की मांग की है। लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया गोताखोर की मदद से तलाश की जा रही