बरहट: जमुई का गौरव: शुभम तांती ने 483 अंक के साथ राज्य में पाया आठवां स्थान, लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं
Barhat, Jamui | Mar 29, 2026 बरहट प्रखंड के गूगूलडीह उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र शुभम कुमार तांती ने बिहार बोर्ड परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर आठवां स्थान हासिल कर जमुई जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रविवार को 3 बजे कई लोगों ने उनके घर जाकर बधाई और शुभकामनाएं दिए।