एत्मादपुर: एत्मादपुर मॉडल स्कूल प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह व स्कूल चलो अभियान में विधायक ने की सहभागिता
Etmadpur, Agra | Apr 2, 2026 एत्मादपुर के मॉडल स्कूल प्रांगण में आयोजित सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को सम्मानित कर स्वस्थ व सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्कूल चलो अभियान में भाग लेकर बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में SDM सुमित सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।