जमुई: लोहंडा के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 31, 2026 लोहंडा के पास दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल युवक को शनिवार की रात 9:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए देर रात निजी क्लिनिक लेकर चले गए।