अंबिकापुर: अंबिकापुर के अरुण ट्रेडर्स में जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने छापा, ट्रक से 130 बोरी पीडीएस चावल बरामद
शा. उ. मू. दुकान के चावल की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर अंबिकापुर अरुण ट्रेडर्स में जिला प्रशासन और खाद विभाग ने छापा मार कार्रवाई करते हुए कैंपस में खड़े ट्रक से 130 बोरी पीडीएस का चावल बरामद किया है प्रशासनिक टीम को देखकर गोदाम में ताला लगाकर संचालक फरार हो गए। प्रशासन ने गोदाम और दुकान को शील कर दिया है। चावल हेराफेरी मामले मे पूर्व में FIR हुआ है