पचपहाड़: भैंसोदामंडी में ट्रेन से कटकर दो गायों की हुई दर्दनाक मौत, आधे घंटे तक रेलवे फाटक पर ही खड़ी रही ट्रेन
भैंसोदामंडी के रेलवे फाटक पर अचानक ही चलती ट्रेन के सामने दो गाय आ गई, जिससे कटकर गायों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके चलते अजमेर सोलापुर ट्रेन आधे घंटे तक रेलवे फाटक पर खड़ी रही, जहां ट्रेन से कट कर दो गायों की मौत हो गई। रेलवे फाटक पर हादसे के कारण लोगों को लंबे समय तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ा। क्षेत्र में गौशाला होने के बावजूद गोवंश भटकने को मजबूर है।